"स्टोन कंगन

अगर आप शादी समारोह में सबसे खूबसूरत व एलिगेंट दिखना चाहती हैं तो स्टोन वाली ज्वेलरी व कंगन पहनें। स्टोन वाले कंगन रिच लुक देते हैं। 

 पर्ल कंगन

पर्ल के कंगन बेहद युनीक लुक देते हैं। आप इसे फंक्शन से लेकर ऑफिशियल इवेंट पर भी पहन सकती हैं। अगर शादी के फंक्शन पर डार्क कपड़े पहन रही हैं तो पर्ल की ज्वेलरी के साथ पर्ल कंगन बेस्ट लगेंगे। 

धागे वाले कंगन 

रंग-बिरंगे धागों से बने ये कंगन देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसे लड़कियां व महिलाएं सभी खूब शौक से पहनती हैं। इसे सूट-साड़ी किसी पर भी पहन सकती हैं।

"लाख कंगन "

लाख के कंगन बहुत पहले से ही महिलाओं की पसंद रही है। शादी, तीज व त्योहार पर लाख के कंगन खूब पहने जाते हैं। ये आजकल कई रंगों में भी मिल जाते हैं। 

झुमका स्टाइल कंगन 

झुमका स्टाइल ट्रेडिशनल ड्रेस पर खूब जंचते हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन के साथ रंग भी मार्केट में मिल जाएंगे। 

कस्टमाइज्ड कंगन 

इन दिनों कस्टमाइजेशन का काफी ट्रेंड है और मार्केट में आसानी से आपको कस्टमाइज़्ड कंगन मिल जाएंगे। इसमें आप अपने हिसाब से नाम व तस्वीर लगवा सकती हैं।

टेम्पल डिजाइन कंगन 

सेलेब्स के बीच इन दिनों टेम्पल स्टाइल के कंगन व ज्वेलरी काफी चलन में है। साउथ में पहले इस टाइप की ज्वेलरी का खूब बोलबाला था, लेकिन आजकल नॉर्थ में भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

एडी मतलब अमेरिकन डायमंड! इसके कंगन व ज्वेलरी बेहद खूबसूरत और क्लासी लुक देते हैं। ऐसे कंगन को आप ट्रेडिशनल व वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

एडी कंगन