सोनम कपूर को बॉलीवुड के फेशनिस्ता कहा जाता है। लेकिन वह कुछ भी कर लें, ट्रोल्स बेहूदा कमेंट करने का मौका ढूंढ ही लेते हैं।
इस तरह की नेगेटिविटी से सोनम कपूर पहले बुरी तरह प्रभावित हो जाती थीं। कई बार वह उन्हें पलटकर जवाब भी देती हैं। लेकिन अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
सोनम ने 'फिल्मफेयर' को बताया था कि वह कैसे ट्रोल्स को हैंडल करती हैं? सोनम ने कहा था, 'मुझे अब ट्रोल्स के लिए बुरा लगता है। वह पक्का ही नर्क में जाएंगे।'
सोनम ने आगे कहा था, 'सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि हर किसी को सोशल मीडिया पर बेवजह बदनाम किया जा रहा है। कुछ पेशेवर हैं जो वहां बैठते हैं और आपके बारे में गंदा लिखते हैं।'
सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी की थी और इसके बाद वह लंदन जाकर बस गई थीं। सोनम को इंडिया से ज्यादा लंदन में रहना अच्छा लगता है।
सोनम ने कहा था कि वह लंदन में बेफिक्र होकर सड़कों पर घूम सकती हैं पर मुंबई में ऐसा नहीं कर पातीं।