RRR फिल्म ने ऑस्कर से लेकर इंटरनेशनल लेवल पर काफी धूम मचाई थी। उसी तर्ज पर जोधपुर में नगर निगम वेस्ट कलेक्शन और अनुपयोगी सामान को जमा करने के लिए RRR सेंटर शुरू करने जा रहा है। Unique Initiative In Jodhpur City From Today RRR जोधपुर नगर निगम उत्तर की ओर से फिलहाल पांच ऐसे सेंटर शुरू किए गए हैं।

इसकी थीम मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर अभियान रखी गई है।स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम उत्तर की ओर से शुक्रवार को मेरी लाइफ मेरा स्वच्छत शहर अभियान का आगाज किया जा रहा है। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून तक चलेगा।
आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर में पांच आरआरआर सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटर पर शहरवासी अपनी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे प्लास्टिक बोतल, प्लास्टिक सामान, पुरानी किताबें, कपड़े, जूते सहित अन्य अनुपयोगी सामान जमा करवा सकेंगे।क्या है RRRसभी वस्तुओं को रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल करना ही RRR थीम रखा गया है। जिससे पर्यावरण प्रदूषित को रोकने में सहायता मिलेगी।
यहां बनाए गए है केंद्र
– उप कार्यालय नगर निगम प्रताप नगर में वार्ड संख्या 1 से 24 तक
– उप कार्यालय नगर निगम बाईजी का तालाब में वार्ड संख्या 25 से 43 तक
– नागौरी गेट फायर स्टेशन उप कार्यालय में वार्ड 44 से 56 तक
– वार्ड संख्या 67 स्थित उप कार्यालय में वार्ड 57 से 68 तक
– गोकुल जी की प्याऊ कार्यालय स्थित उप कार्यालय 69 से 80 के निवासी अपने अनुपयोगी सामान को जमा करवा सकेंगे।
इन केंद्रों पर 05 जून तक शहरवासी सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक अनुपयोगी सामान जमा करवा सकेंगे।
बेस्ट सेंटर को मिलेगा ईनाम
आयुक्त ने बताया कि मेरी लाइफ मेंरा शहर अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ आरआरआर केंद्र को सम्मानित किया जाएगा। इस केंद्र पर सर्वाधिक अनुपयोगी सामान जमा होगा और जहां उपयुक्त तरीके से सामान का संधारण किया जाएगा उस केंद्र को नगर निगम उत्तर सम्मानित करेगा।