Skill India Online Registration 2023 : यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपके भारत सरकार के स्किल इंडिया पोर्टल / मिशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो नौकरी के मामले में आपकी सहायता करेगा। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आप नौकरी पा सकते हैं।

Skill India Online Registration 2023
भारत सरकार द्वारा दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण को फ्री में सीखकर आप भी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। स्किल इंडिया पोर्टल के माध्यम से लाखों युवाओं को नौकरी मिल रही है। स्किल इंडिया मिशन का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्रदान करना है। स्किल इंडिया मिशन का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। तो आइए, हम आपको स्किल इंडिया पोर्टल के बारे में संपूर्ण विस्तृत जानकारी देते हैं।
क्या हैं स्किल इंडिया पोर्टल
स्किल इंडिया मिशन Skill India Online Registration 2023 का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले स्किल इंडिया पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। स्किल इंडिया मिशन का उद्देश्य है भारत के बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलें। सबसे पहले बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है तथा इस कौशल प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद उन्हें एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से बेरोजगार युवा आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- वर्किंग मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक की पासबुक
- 10वीं 12वीं की अंकतालिका
पोर्टल पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन Skill India Online Registration 2023
- सबसे पहले स्किल इंडिया मिशन की आधिकारिक वेबसाइट www.skillindia.gov.in पर जाएं।
- अब आपके सामने अनेक विकल्प आएंगे उन विकल्पों में से ” Register ” के विकल्प का चयन करें।
- रजिस्टर पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज में कैटेगरी ऑप्शन में ” कैंडिडेट ” के विकल्प का चयन करें।
- अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर ओपन हो जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सही से एवं ध्यानपूर्वक भर देवें।
- सभी जानकारियों के सही से भर देने के बाद ” सबमिट ” पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद आपको आपका पंजीकरण नंबर मिलेगा। इस पंजीकरण नंबर को किसी स्थान पर या अपने फोन के नोट पर लिख देवें। Skill India Online Registration 2023
- अब आपको स्किल इंडिया पोर्टल पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपको आपकी स्क्रीन पर ” एप्लिकेशन फॉर्म ” दिखेगा।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें तथा आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको एक फॉर्म रशीद दी जाएगी। आपने सफलतापूर्वक स्किल इंडिया पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लिया हैं।