Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023: रोजगार की तलाश कर रहे उम्मीदवारों को अपने ही पंचायत में नौकरी करने का सुनहरा मौका लेकर आए है। हम आपको राशन डीलर भर्ती हेतु संपूर्ण जानकारी देंगे। बताते चले राजस्थान राशन डीलर के पदों पर भर्ती हेतु राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।
अगर आप भी चाहते है Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 के माध्यम से राशन डीलर बनाना तो इस लेख को आखिरी तक पढ़े। राशन डीलर बनने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना आवश्यक है। जो उम्मीदवार 12वीं पास है वह इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भरा जाएगा। Rajasthan Ration Dealer Bharti 2023 से जुडी अन्य जानकारी नीचे दी गई है जिन्हे ध्यान पूर्वक पढ़े।
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2023 Details
राजस्थान में राशन डीलर के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक एवम योग्य उम्मीदवार जिला कार्यालय रसद अधिकारी ऑफिस जाकर राशन डीलर भर्ती आवेदन पत्र जमा कर सकते है।
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2023 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, ऑनलाइन फीस सहित अन्य जरूरी सूचना नीचे दी गई है जिन्हे ध्यान पूर्वक पढ़े। अधिक जानकारी जुटाने के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें।
संस्था का नाम | राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग |
पदनाम | राशन डीलर |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
स्थान | भारत |
अधिकारिक वेबसाइट | www.food.raj.nic.in |
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 Notification
राशन डीलर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती जिला वाइज अलग-अलग आयोजित की जा रही है। इसलिए इस भर्ती का नोटिफिकेशन भी जिला वाइज अलग-अलग जारी किए जाते हैं। राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 के तहत चूरू, जयपुर द्वितीय, बीकानेर प्रथम, सिरोही, डूंगरपुर, बूंदी, बीकानेर द्वितीय और चित्तौड़गढ़ जिले के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन और आवेदन करने की प्रोसेस नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।
नवसृजित एवं रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा। इसमें राजसमंद जिले के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2023 को शाम 5:00 बजे तक रखी गई है। जयपुर द्वितीय जिले के लिए अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2023 तक रखी गई है। बीकानेर प्रथम के लिए अंतिम तिथि 28 मार्च 2023 को शाम 5:00 बजे तक और बीकानेर द्वितीय के लिए अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 को शाम 5:00 बजे तक रखी गई है। सिरोही जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2023 और चित्तौड़गढ़ के लिए 28 फरवरी 2023 तक रखी गई है। डूंगरपुर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2023 को शाम 6:00 बजे तक और बूंदी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी को शाम 6:00 बजे तक रखी गई है।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य /ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 100 रुपए |
एससी /एसटी | 100 रुपए |
भूगतान | डीडी या भारतीय पोस्टल द्वारा |
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023: आयुसीमा
राशन डीलर के पदो पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु | 45 वर्ष |
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 के अनुसार आयु में अतरिक्त छूट दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल अधिसूचना देखें। |
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 Educational Qualification
- अभ्यर्थी संबंधित ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए और सीनियर पास होना चाहिए।
- कंप्यूटर में राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) या अन्य समकक्ष सरकारी संस्थान का 3 महीने का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।
- एक लाख रुपैया का हैसियत प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- चयन में ग्राम सेवा सहकारी समिति, लैंपस, महिला अधिकारिता विभाग से मान्यता प्राप्त स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम पंचायतों को प्रथम वरीयता दी जाएगी।
- अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकता है।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 आवेदन करने की योग्यता
- अभ्यर्थी इस शहरी क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन करने के मामले में उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए, जिस वार्ड के उपभोक्ताओं को राशन सामग्री वितरित करनी है।
- अभ्यर्थी ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के मामले में उसी पंचायत में उचित मूल्य दुकान स्थित है। उसी क्षेत्र का निवासी होने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।
- राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा 21 से 45 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी।
- आवेदक सीनियर उत्तीर्ण एवं कंप्यूटर में आरकेसीएल अथवा समकक्ष संस्थान द्वारा 3 महीने का आधारभूत प्रशिक्षण होना चाहिए।
- अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में अंकित घोषणाओं के संबंध में ₹10 के स्टांप पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र देना होगा।
- अभ्यर्थी स्वयं अथवा आवेदक की पति या पत्नी निर्वाचित जनप्रतिनिधि नहीं होना चाहिए।
- 1 जनवरी 2015 के बाद पैदा हुई संतान सहित दो से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए।
- संबंधित तहसीलदार द्वारा आवेदक के संबंध में जारी न्यूनतम एक लाख का मूल हैसियत प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। (हैसियत प्रमाण पत्र 6 महीने से अधिक पुराना होने पर मान्य नहीं होगा)।
- आवेदक को दो राजपत्रित अधिकारियों के चरित्र प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत करने हैं।
- अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नीचे दिया गया ऑफिशल नोटिफिकेशन ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 Required documents
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स इस प्रकार है।
- आधार कार्ड।
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र।
- 10वीं कक्षा की अंक तालिका।
- आरकेसीएल या समकक्ष संस्थान का 3 माह का कंप्यूटर सर्टिफिकेट।
- दो राजपत्रित अधिकारियों द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र
- हैसियत प्रमाण पत्र
- विधवा, परित्यक्ता, भूतपूर्व सैनिक, विकलांग प्रमाण पत्र (यदि हो तो)।
- अन्य प्रमाण पत्र जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।
- अन्य प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र अधिकारिक नोटिफिकेशन से देखें।
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
- राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दी गई लिंक पर जाकर भी सीधे आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करके फॉर्म फार्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म में जरूरी जानकारी भरे। जैसे अपना नाम, आधार नंबर, एजुकेशनल जानकारी आदि।
- सभी जरूरी दस्तावेज अटैच कर दे।
- फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद आप इसे एक बार चेक जरूर करें।
- फॉर्म चेक करने के बाद इसे जिला कार्यालय रसद विभाग में जाकर जमा करें।
- फॉर्म भरते समय फीस कटने का विशेष ध्यान रखे, अगर आप फीस देने की श्रेणी में आते है तो फीस पे जरूर करे अन्यथा आपका फॉर्म संस्थान द्वारा स्वीकार नही किया जायेगा।
- फीस कटने के बाद एक आखिरी प्रिंट निकाल ले। और इसे अपने पास रख ले।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 Important Links
Rajsamand Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 Notification & Last Date | Rajsamand district 5 September 2023 |
Dholpur Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 Notification & Last Date | Dholpur district 31 July 2023 |
Notifications of other districts | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Check All Latest Jobs | udsirji.co.in |
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जिला वाइज अलग-अलग रखी गई है, यह ऊपर दी गई है।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की प्रोसेस ऊपर दी हुई है।