Rajasthan Free Mobile Yojana 2023:- राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को 1 अक्टूबर से मिलेंगे स्मार्टफोन: Mukhyamantri Free Mobile Yojana 2023, Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Kab Milega राजस्थान महिलाओं को फ्री मोबाइल कब मिलेगा। राजस्थान में महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन कब से दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी हम यहां उपलब्ध करवा रहे हैं। राजस्थान की 1.35 करोड़ महिलाओं को मुफ्त मोबाइल योजना अक्टूबर अंत में शुरू करने की तैयारी है। महिलाओं को लगभग 9500 रुपए की कीमत वाला मोबाइल दिया जाएगा। मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Kab Milega
राजस्थान की चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की ओर से उठाए गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने बताया है। कि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने और पात्र परिवारों को घर बैठे सरकार की सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। परियोजना के तहत मोबाइल एप्लीकेशन स्मार्ट फोन में इंस्टॉल की जाएगी। इस वर्ष 30 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन देने की शुरुआत अक्टूबर से हो जाएगी। शेष महिलाओं को अगले 2 साल में स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत निविदाएं 16 मई 2023 को आमंत्रित की गई थी। इसके बाद 17 अगस्त को तकनीकी निविदा तथा 8 सितंबर को वित्तीय निविदा जारी की गई है। 3 वर्ष के लिए इन स्मार्टफोन का सारा व राज्य सरकार वहन करेगी। राजस्थान की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोनों का वितरण अक्टूबर महीने से शुरू हो जाएगा।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Kya Hai
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे कि उन्हें राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। और महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके दिए जाएंगे। जिससे कि महिलाओं को राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी समय से मिलती रहे। इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही मिलेगा।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के लिए पात्रता
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के लिए पात्रता क्या है। राजस्थान फ्री मोबाइल लेने के लिए योग्यता क्या रखी गई है। इसके बारे में हम यह जानकारी दे रहे हैं। की राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ किसे दिया जाएगा।
- आवेदक राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।
- महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Required Documents
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स इस प्रकार है।
- आधार कार्ड।
- जन आधार कार्ड।
- राशन कार्ड।
- चिरंजीवी कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- एसएसओ आईडी और मोबाइल नंबर।
मुख्यमंत्री फ्री मोबाइल योजना के लाभ
राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के तहत निम्न लाभ दिए जाएंगे।
- इसमें चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
- मोबाइल फोन के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।
- इस योजना में टच स्क्रीन स्मार्टफोन जिसमें इंटरनेट, dual-sim, ब्लूटूथ, हॉटस्पोट, मेमोरी, वाईफाई इत्यादि सुविधाएं होंगी।
- इसमें राजस्थान की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ऐप इंस्टॉल होंगे। जिनकी महिलाएं जानकारी ले सकेंगी और उनसे जुड़ सकेंगी।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Check Name Status
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए। इसे आप अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। कि महिला का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में है या नहीं है। चिरंजीवी योजना में नाम चेक करने की प्रोसेस नीचे दी गई है।
- सबसे पहले अभ्यर्थी को चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें” का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसमें अपना जन आधार कार्ड नंबर लिखकर सर्च पर क्लिक करना है।
- यदि महिला का नाम चिरंजीवी योजना में है तो यहां एलिजिबिलिटी स्टेटस में नाम दिखाई देगा।
- यदि नाम दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब इस योजना में नाम नहीं है।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 मोबाइल फोन वितरण
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के तहत चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन अक्टूबर महीने से मिलना शुरू हो जाएंगे। इसके लिए 8 सितंबर को वित्तीय निविदा जारी की गई है। स्मार्ट फोन में इंस्टॉल करने के लिए जन सूचना, ई-मित्र, ई-धरती तथा राजसंपर्क ऐप विकसित हो चुके हैं अन्य एप्स भी विकसित किए जा रहे हैं। महिलाओं को स्मार्टफोन का वितरण अक्टूबर से धीरे-धीरे किया जाएगा। ई-मित्र या रोजगार सेवा केंद्र के माध्यम से मोबाइल वितरण किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसके बारे में विस्तृत दिशानिर्देश जारी नहीं हुए हैं। जल्द ही सरकार द्वारा फ्री मोबाइल फोन वितरण संबंधी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Important Links
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में नाम है या नहीं चेक करें | Click Here |
Check Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Status | Click Here |
जब मोबाइल दिया जाएगा उसकी सूचना तुरंत पाने के लिए यहां क्लिक करें | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 का लाभ किन-किन लोगों को दिया जाएगा?
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को दिया जाएगा।
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 में नाम है या नहीं कैसे चेक करें?
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 में नाम चेक करने की संपूर्ण प्रोसेस ऊपर दी गई है।