राजस्थान सरकार द्वारा अपने 5 वर्ष के कार्यकाल का अंतिम बजट 10 फरवरी 2023 को घोषित किया गया है। यह बजट किसानों बेरोजगार युवाओं में मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अनेक लाभ अनेक घोषणाएं लेकर आया है। इस बजट से जुड़ी हुई सभी मुख्य बातें हैं आज के इस आर्टिकल में दी गई है एवं Rajasthan Budget Ghoshna 2023 बजट की संपूर्ण पेपर पीडीएफ इस आर्टिकल में नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

Rajasthan Budget Ghoshna 2023
Rajasthan Budget Ghoshna 2023
राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए आने वाले समय में 100 रोजगार मेगा मेलों का आयोजन किया जाएगा। तिरुपति कोचिंग योजना में 15000 से बढ़ाकर 30,000 ऐसे व्यक्तियों को लाभ दिया जाएगा जो सरकारी भर्तियों के लिए तैयारी कर रहे हैं। शहीदों के लिए स्कूल में पढ़ रहे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 12वीं तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। मिड डे मील योजना के तहत हर दिन बच्चों को निशुल्क दूध मिलेगा।
Rajasthan Budget Annoucment 2023
महिलाओं को रोडवेज में यात्रा के समय 50% छूट प्रदान की जाएगी। अब राजस्थान में 2000 आंगनवाड़ी मिनी केंद्र खोले जाएंगे इससे रोजगार के अवसर भी महिला सहयोगिनियों के बढ़ेंगे।
हर जिले में नए रोजगार भर्ती केंद्र खोले जाएंगे। 8,000 आंगनवाड़ी और 2000 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की घोषणा की है। जिसमें 300 करोड़ का खर्चा प्रस्तावित है।
Rajasthan Budget Vacancy 2023
इस बजट में गहलोत की बड़ी घोषणा सभी भर्तियां परीक्षाएं होगी निशुल्क रहेगी। 30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती का ऐलान व नए रोजगार भर्ती केंद्र खोले जाएंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगले वित्त वर्ष का बजट पेश किया है चुनावी साल आ रहा है इस कारण बचत, राहत, और बढ़त के विषयों में बजट में काफी ध्यान केंद्रित किया है।
जयपुर, जोधपुर, कोटा में साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर बनाए जाएंगे जो 20 करोड़ की लागत से बनाए जायेंगे।
प्रतापगढ़, जालौर,और राजसमंद में राज्य के खर्चे से मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा सीएम गहलोत ने की है जिसमें लगभग 1000 करोड रुपए का खर्चा होगा।
राजस्थान बजट की घोषणा
1 | 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर |
2 | अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत 15000 की जगह 3000 छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग |
3 | आगामी साल में प्राथमिकता से भर्ती होंगी, पेपर लीक की घटना का जिक्र किया और कहा कि, ‘कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए STF के गठन की घोषणा |
4 | सभी भर्ती परीक्षाओं को निःशुल्क करवाने का एलान |
5 | मिड डे मिल योजना के तहत हर दिन बच्चों को निशुल्क दूध मिलेगा। |
6 | राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए आने वाले समय में 100 रोजगार मेगा मेलों का आयोजन किया जाएगा। |
7 | 30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती का ऐलान |
8 | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बजट भाषण, आगंनबाड़ी बच्चों के लिए भी मिलेगी नि:शुल्क ड्रेस |
9 | कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी का ऐलान |
राजस्थान योजनाओं की जानकारी का लाभ |
Rajasthan Budget Yojana 2023
सीएम गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी वितरण योजना के तहत 5000 स्कूटी आगामी साल में बांटी जाएगी।
बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय जयपुर की तर्ज पर जोधपुर में विश्वविद्यालय 25 करोड़ लागत से बनेगा जोधपुर, कोटा, भरतपुर में भी विशेष योग्यजन विश्वविद्यालय खोले जाएंगे हर जिले में सलीम दुरानी स्पोर्ट्स स्कूल स्कूल खोलने की घोषणा की गई है जिला स्तर पर रोड सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन होगा।
राजस्थान बजट की घोषणाएं
बजट भाषण के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की है जहां 200 स्टूडेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने की मांग रखेंगे उन स्कूलों में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी खेल 150 करोड लागत से होंगे।
मेजर ध्यानचंद योजना के तहत स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए ग्रांड की घोषणा सीएम ने की है सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि 1000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति परिवार राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा सीएम अशोक गहलोत ने की है।
निशुल्क जांच में ट्रैक सिंह उपकरण सहित आवश्यक उपकरणों के लिए 30 करोड़ सरकार देगी। दुर्घटना में मृत्यु पर दुर्घटना बीमा 5लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की घोषणा सीएम अशोक गहलोत ने की है।