Latest News

Petrol Price State Wise Update 10 जून को फ्यूल की कीमतें:पेट्रोल-डीजल के रेट्स में बदलाव नहीं, आने वाले दिनों में घट सकते हैं दाम

Petrol Price State Wise Update आज यानी 10 जून को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर बना हुआ है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

9वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म:बोली- प्रेग्नेंट हूं..सुनते ही लड़के ने छोड़ दिया पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए – Click Here

आने वाले दिनों में कम हो सकते हैं दाम

पेट्रोल-डीजल जल्द सस्ते हो सकते हैं। इसके दो कारण हैं। पहला- अप्रैल में कच्चे तेल के दाम 83.76 डॉलर प्रति बैरल थे, जो गुरुवार को 74.85 डॉलर हो गए यानी डेढ़ माह में दाम 10.63% और 13 महीने में 31.65% लगभग एक तिहाई घट चुके हैं।

दूसरा- 2022-23 में रूस से सस्ता तेल खरीदने से सरकार को 3.6 अरब डॉलर यानी 30 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है। पेट्रोलियम मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि सरकार ने मुनाफे का फायदा जनता को देने के लिए कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है। रूस ने भारत को 16 डॉलर प्रति बैरल तक छूट पर कच्चा तेल बेचा। कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल तैयार कर दुनिया में बेचा।

एक साल से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे। जुलाई 2022 में, महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।

9वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म:बोली- प्रेग्नेंट हूं..सुनते ही लड़के ने छोड़ दिया पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए – Click Here

16 राज्यों में पेट्रोल 100 के ऊपर

देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए के ऊपर बिक रहा है। वहीं डीजल भी ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से ऊपर है।

खबरें और भी हैं…-Click Here
9वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म:बोली- प्रेग्नेंट हूं..सुनते ही लड़के ने छोड़ दिया पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए – Click Here

Leave a Comment