News

jnvu election result जोधपुर यूनिवर्सिटी में SFI जीती:NSUI की हार; RU में मंत्री की बेटी को निर्मल चौधरी ने हराया

jnvu election 2022 candidate list | jnvu election result 2022 | jnvu election result 2018| jnvu election 2022 news | jnvu president list 2021 | jnvu jodhpur president 2022 | jnvu election date 2022 | jnvu jodhpur president list| jnvu election 2022 candidate list | jnvu election 2022 result | jnvu election 2022 result date | jnvu jodhpur election 2022 result date | JNVU Jodhpur President list All time | JNVU Jodhpur President List All | JNVU President list All time | JNVU President Candidate 2022 | JNVU Election 2022 date | JNVU President 2022 | JNVU election 2022 candidate list | JNVU election result 2018| JNVU President list | JNVU president | JNVU All President List | JNVU Election | Jnvu election ticket 2022 | JNVU President 2022| JNVU President Candidate 2022|

 

 

jnvu election result 2022

 

जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर SFI के अरविंद सिंह ने जीत हासिल की। अरविंद ने 162 वोट से जीत दर्ज की। तीन राउंड के बाद अरविंद को 2,773, हरेंद्र को 2,675 व राजवीर सिंह को 376 मत मिले हैं।

jnvu election result 2022

राजस्थान यूनिवर्सिटी पर एक बार फिर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। कांटे की टक्कर में निर्मल चौधरी ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) से बागी उम्मीदवार और मंत्री मुरारीलाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल को 1465 वोट से हराया है। निर्मल चौधरी को कुल 4043 और निहारिका को 2578 वोट मिले हैं।

तीसरे नंबर पर रही NSUI की रितु बराला को 2010 और चौथे नंबर पर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) के नरेंद्र यादव को 988 वोट मिले। महासचिव पद पर ABVP के अरविंद जाजडा जीते। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय अमीषा मीणा और संयुक्त सचिव पद पर NSUI की धरा कुमावत ने जीत दर्ज की।

राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अध्यक्ष निर्मल चौधरी, महासचिव अरविंद जाजडा, उपाध्यक्ष अमीषा मीणा और संयुक्त सचिव धारा कुमावत को कुलपति ने शपथ दिलाई।
राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अध्यक्ष निर्मल चौधरी, महासचिव अरविंद जाजडा, उपाध्यक्ष अमीषा मीणा और संयुक्त सचिव धारा कुमावत को कुलपति ने शपथ दिलाई।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव नतीजे आने के बाद कैंपस में मौजूद भीड़।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव नतीजे आने के बाद कैंपस में मौजूद भीड़।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल चौधरी के चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाती समर्थक छात्राएं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल चौधरी के चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाती समर्थक छात्राएं।

उपाध्यक्ष चुनी गई निधि राजपुरोहित

चुनाव जीतने के बाद विजयी मुद्रा में निधि राजपुरोहित व चिराग सिंह भाटी।

jnvu election result 2022

उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की निधि राजपुरोहित विजयी घोषित की गई। निधि ने 1754 मत से जीत हासिल की। निधि को 3,743 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे अक्षय मेघवाल को 1989 मत मिले। निधि ने आज पहले राउंड से ही बढ़त हासिल कर ली थी, जो अंतिम राउंड तक बरकरार रही। उपाध्यक्ष पद पर चार राउंड के बाद एबीवीपी की निधि राजपुरोहित ने 2830 मत हासिल कर 1232 वोट की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। पहले राउंड से आगे चल रही निधि की बढ़त प्रत्येक राउंड के समाप्त होने के बाद बढ़ती चली गई। निधि को पहले राउंड में 700, दूसरे में 718, तीसरे में 685, चौथे में 727 व पांचवे में 913 मत मिले।

निर्दलीय चिरागसिंह संयुक्त महासचिव निर्वाचित

संयुक्त महासचिव का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी चिरागसिंह भाटी ने 1929 मत के बड़े अंतर के साथ जीत लिया है। इस पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से चिराग को 3,926, पुखराज को 1,997, मनोज को 1,473, मुकेश को 875, बाबूलाल को 815 व दिनेश पंवार को 658 मत मिले। 296 मत नोटा के खाते में गए। वहीं 136 मत खारिज हो गए।

महासचिव पद पर भी कड़ा मुकाबला चल रहा है। फिलहाल पहले राउंड के बाद जितेन्द्र देवड़ा ने 764 मत के साथ बढ़त हासिल कर रखी है। दूसरे स्थान पर चल रहे नरेन्द्र विश्नोई को 649 मत मिले है।

एमबीएम इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के विजयी प्रत्याशी।

एमबीएम में निर्दलीय का दबदबा

वहीं एमबीएम इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय का दबदबा रहा। अध्यक्ष व महासचिव पद पर निर्दलीय ने बाजी मारी। जबकि दो अन्य पद एबीवीपी के खाते में गए।

 

एमबीएम यूनिवर्सिटी में निर्दलीय का दबदबा

एमबीएम इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी से पहला नतीजा निर्दलीय के पक्ष में रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी आयुष गहलोत महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। वे 18 मत अंतर से विजयी रहे। वहीं अध्यक्ष पद पर निर्दलीय ने बाजी मारी। निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रांशु खिरिया अध्यक्ष पद पर 117 मत से विजयी घोषित किए गए। जबकि दिव्यांशु सामरिया उपाध्यक्ष व नेहा सोनी संयुक्त महासचिव चुनी गई। ये दोनों एबीवीपी के प्रत्याशी थे।

एनएसयूआई के साथ शहर विधायक को धक्का

एमबीएम इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में जोधपुर शहर से कांग्रेस विधायक मनीषा पंवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। उनके नजदीकी रिश्ते में भाई मानवेन्द्र सिंह अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के उम्मीदवार थे। लेकिन यहां के चारों पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी हार गए।

यश खंडेलवाल मेडिकल कॉलेज में अध्यक्ष निर्वाचित

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में यश खंडेलवाल अध्यक्ष पद पर विजयी रहे है। वहीं राकेश गहलोत उपाध्यक्ष, पंकज कटारिया महासचिव, मोहित चौधरी संयुक्त सचिवविरेन्द्र सिंह खींचड़ खेल सचिव मोहम्मद दानिस साहित्य सचिव, दिव्या लता सांस्कृतिक सचिव चुने गए। जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में साहिल सोनी व छात्रा प्रतिनिधि के रूप में अंजू चारण विजयी रहे।

विज्ञान संकाय के कक्षा प्रतिनिधि के नतीजे

रिसर्च प्रतिनिधि के रूप में यशस्वी इनाणिया तीन वोट से विजयी रही।

विज्ञान संकाय के कक्षा प्रतिनिधि के नतीजे घोषित कर दिए गए है। प्रथम वर्ष में महिपाल देवासी, द्वितीय वर्ष में जगदीश बेनीवाल, तृतीय वर्ष में रूपकिशोर व पीजी में प्रकाश सारण विजयी घोषित किए गए है।

मतगणना स्थल के बाहर कुछ इस अंदाज में मिली दो प्रत्याशी।

इननाणिया रिसर्च प्रतिनिधि

रिसर्च प्रतिनिधि के रूप में यशस्वी इनाणिया तीन वोट से विजयी रही। उन्हें 79 मत मिले। जबकि कुंदन कंवर को 76 व सुनील खत्री को 65 मत मिले. एक मत नोटा के खाते में गया।

राजकीय महाविद्यालय सीएचबी में भूपेन्द्र अध्यक्ष

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय महाविद्यालय में भूपेन्द्र सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा हिमांशु राजपुरोहित उपाध्यक्ष, मनी, विश्नोई महासचिव व मैना संयुक्त महासचिव चुनी गई।

फलौदी में एबीवीपी का दबदबा

राजकीय जयनारायण मोहनलाल पुरोहित पीजी महाविद्यालय में एबीवीपी का दबदबा रहा। उसका पूरा पैनल विजयी रहा। अध्यक्ष पद पर रोहन थानवी 113 वोटो से जीते। उपाध्यक्ष पद पर यश पुरोहित 202 वोट से,महासचिव पद पर घेवरराम 101 वोट व सयुंक्त सचिव पद पर सुनील कुमार 156 वोटो से जीते।

शेरगढ़ एबीवीपी के भाटी जीते

शेरगढ़ कॉलेज छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के सुरेंद्रसिंह भाटी अध्यक्ष, गुड्डी उपाध्यक्ष, जसवंतसिंह संयुक्त सचिव व एनएसयूआई के जगदीश प्रजापत महासचिव चुने गए।

नर्सिंग कॉलेज में लीलावत विजयी

एमडीएम अस्पताल में स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेश लीलावत विजयी घोषित किए गए। उन्होंने राजकुमार को 54 मत अंतर से पराजित किया। विवेक कुमार उपाध्यक्ष, अंकित विश्नोई ममहासचिव व शोभा चौधरी संयुक्त महासचिव चुनी गई। प्राचार्य सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि कुल 309 में से 283 मतदाताओं ने मतदान किया था।

पीपाड़ में रेखा व बिलाड़ा में सुखदेव विजयी

पीपाड़ शहर कन्या महाविद्यालय में रेखा चोधरी छात्र संघ अध्यक्ष पद पर 65 मत से विजयी घोषित की गई। बिलाड़ा डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय से सुखदेव चौधरी 109 मतों से विजयी रहे।

Leave a Comment