Jodhpur News

महिला की मौत पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:अचानक सीने में दर्द में होने लगा, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

दिल्ली से श्रीनगर के लिए जा रही निजी एयरलाइंस में यात्रा कर रही महिला की तबियत बिगड़ने पर फ्लाइट की जोधपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। उसे आनन-फानन में जोधपुर के रेजिडेंसी रोड स्थित गोयल हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जम्मू कश्मीर की रहने वाली थी और सऊदी अरेबिया से श्रीनगर श्रीनगर को जा रही थी। फ्लाइट दिल्ली होते हुए श्रीनगर तक जाने वाली थी उसी दौरान फ्लाइट के अंदर ही महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई । इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। एयरपोर्ट स्टाफ तुरंत ही महिला को लेकर गोयल हॉस्पिटल आए लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान मिसरा बानो के रूप में हुई है।

महिला के बेटे मीर मुज्जफर ने बताया वह सऊदी अरेबिया गए हुए थे। यहां से वापस भारत लौट रहे थे। उनकी फ्लाइट सऊदी अरेबिया से नई दिल्ली को जाने वाली थी। दिल्ली से उनकी फ्लाइट श्रीनगर के लिए थी। अचानक फ्लाइट में उनकी मां को तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उन्होंने फ्लाइट की टीम को सूचना दी। तुरंत ही फ्लाइट को इमारजेंसी लैंडिंग करवाने का निर्णय लिया। इसके बाद फ्लाइट को जोधपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। यहां से महिला को इलाज के लिए जोधपुर के गोयल हॉस्पिटल लाया गया लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद से ही उनके बेटे फूट-फूटकर हॉस्पिटल के बाहर ही रोने लगे।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम तुरंत ही महिला को लेकर रेजिडेंसी रोड के प्राइवेट हॉस्पिटल में आई।
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम तुरंत ही महिला को लेकर रेजिडेंसी रोड के प्राइवेट हॉस्पिटल में आई।

महिला के बेटे मीर के अनुसार उनकी मां को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उनके बीपी शुगर सब नॉर्मल था कोई दवाइयां नहीं चलती थी। वह खुशी-खुशी सऊदी अरेबिया की यात्रा पर गए थे उन्होंने सोचा नहीं था कि बीच रास्ते ऐसा हो जाएगा। यात्रा से वापस लौटते फ्लाइट में ही मां को तेज दर्द हुआ इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि मां को कार्डियक अरेस्ट आया था।

मीर जम्मू कश्मीर के अमीराबाद तरल के रहने वाले हैं। वहां पर अपना व्यापार चलाते हैं। कुछ दिनों पूर्व ही यात्रा के लिए सऊदी अरेबिया मां के साथ गए थे उनके साथ उनके भाई और पिता थे।

वही गोयल हॉस्पिटल में डॉक्टर ने बॉडी का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी। यहां सड़क मार्ग से जम्मू कश्मीर ले जाया जाएगा।

Leave a Comment