Atal Pension Yojana in Hindi: अटल पेंशन योजना (APY) एक सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजना है जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत के सभी नागरिकों के लिए है। APY को नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा प्रशासित किया जाता है। इस योजना के तहत, लाभार्थियों के लिए 1000 रु. से 5000 रु. के बीच न्यूनतम मासिक पेंशन की गारंटी है।
Atal Pension Yojana in Hindi 2022 | अटल पेंशन योजना
Atal Pension Yojana in Hindi 2022: पेंशन प्लानिंग करना बहुत जरूरी है. अगर आप भी अपने रिटायरमेंट को सुरक्षित रखने के लिए सिक्योर रखने के लिए सुरक्षित जगह निवेश का प्लान बना रहे हैं सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana- APY) के बारे में, जिसमें पति और पत्नी अलग अलग अकाउंट खोलकर हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन हासिल कर सकते हैं.
यानि आपके द्वारा शुरू में लिये गये छोटे/बडे प्लान पर निर्भर करता है कि बाद में पेंशन कितनी मिलेगी। APY में यदि पॉलिसीधारक की 60 वर्ष से पहले ही (परिपक्वता Maturity) मृत्यु हो जाती है, तो उनके वारिस/नामित को जमा किया हुआ पैसा व अन्य लाभ दे दिए जाते है। तो आइये आज के आर्टिकल में हम APY के बारे में जानते है।
Rajasthan Police Answer Key 2022: राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा कीऑफिसियल आसंर की जारी, यहां देखें सभी शिफ्ट की आंसर की
Atal Pension Yojana Details
Atal Pension Yojana Details: केंद्र सरकार द्वारा यह योजना जून 2015 में शुरू की गयी थी। 2015 से अब तक करोड़ों लोगों द्वारा इस योजना में रजिस्ट्रेशन किया जा चूका है। पेंशन का स्लैब आप अपने अनुसार चयन कर सकते है।
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना। |
किसकी योजना है। | केंद्र सरकार। |
कब शुरू हुई थी। | जून 2015 |
लाभार्थी | भारतीय नागरिक। |
योजना में प्रवेश की आयु | 18 से 40 वर्ष। |
पेंशन कब मिलेगी | 60 वर्ष के बाद। |
Atal Pension Yojana Eligibility in Hindi
Rajasthan Police Answer Key 2022: राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा कीऑफिसियल आसंर की जारी, यहां देखें सभी शिफ्ट की आंसर की
Atal Pension Yojana Eligibility in Hindi: पेंशन की जब बात की जाती है, तो हमारे दिमाग में सरकारी कर्मचारी या निजी क्षेत्र के कर्मचारियों का नाम आता है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना शुरू करने के बाद अब प्रत्येक वह व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है, जिसे किसी प्रकार के पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता है। इसके लिए आपको अटल पेंशन योजना के लिए बैंक या बीमा कंपनी के माध्यम से अपना सब्सक्रिप्शन लेना होता है। अटल पेंशन से संबधित सभी मुख्य बिंदु नीचे दिए गए है
एपीवाई के तहत, 60 साल की उम्र में 1,000/- या 2,000/- या 3000/- या 4000 या 5000/- प्रति माह रुपये की न्यूनतम पेंशन की गारंटी ग्राहकों द्वारा योगदान के आधार पर दिया जाएगा। भारत का कोई भी नागरिक एपीवाई योजना शामिल हो सकता हैं। इसके निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं:
- ग्राहक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
- उसका एक बचत बैंक खाता डाकघर/बचत बैंक में होना चाहिए
Rajasthan Police Answer Key 2022: राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा कीऑफिसियल आसंर की जारी, यहां देखें सभी शिफ्ट की आंसर की
भावी आवेदक एपीवाई अकाउंट में समय-समय पर अपडेट की प्राप्ति की सुविधा के लिए पंजीकरण के दौरान बैंक को आधार और मोबाइल नंबर उपलब्ध करा सकता है। हालांकि, आधार कार्ड नामांकन के लिए अनिवार्य नहीं है।
Atal Pension Yojana Age Limit
Rajasthan Police Answer Key 2022: राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा कीऑफिसियल आसंर की जारी, यहां देखें सभी शिफ्ट की आंसर की
Atal Pension Yojana Age Limit: अटल पेंशन योजना के लिए लोगों को 6 भागों में बांटा गया है. अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) का फायदा उठाने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चहिए. अटल योजना (Atal Pension Yojana) के तहत पेंशन पाने के लिए आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा.
Atal Pension Yojana Required Documents
निम्नलिखित दस्तावेजों को प्रस्तुत करके Atal Pension Yojana के लिए एक आवेदन कर सकते हैं:
- APY आवेदन पत्र
- घोषणा पत्र
- ऑटो डेबिट सुविधा के लिए सहमति
- आईडी प्रूफ
- आधार कार्ड
Rajasthan Police Answer Key 2022: राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा कीऑफिसियल आसंर की जारी, यहां देखें सभी शिफ्ट की आंसर की
Atal Pension Yojana Benefits in Hindi
Atal Pension Yojana Benefits in Hindi: अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में निवेश से रिटायर होने के बाद आप हर माह पेंशन पाने के हकदार हो सकते हैं. अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आपकी असामयिक मृत्यु हो जाती है तो आपके परिवार को फायदा जारी रखने का प्रावधान है.
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में निवेश करने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी और पत्नी की भी मृत्यु होने की स्थिति में बच्चों को पेंशन मिलने का प्रावधान है.
रिटायर होने के बाद जीवनभर पेंशन पाने के लिए आपको पेंशन स्कीम में कुछ सालों तक ही निवेश करना होता है. आपके निवेश के साथ ही सरकार भी अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में अपनी ओर से भी अंशदान देती है.
- इस योजना के तहत 18 से 40 साल के लोग अटल पेंशन योजना में अपना नॉमिनेशन करा सकते हैं.
- इसके लिए आवेदक के पास बैंक या डाकघर में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है.
- आपके पास केवल एक अटल पेंशन अकाउंट हो सकता है.
- इस योजना के तहत आप जितनी जल्दी निवेश करेंगे आपको उतना अधिक फायदा मिलेगा.
- अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये मासिक पेंशन के लिए बस प्रति माह 210 रुपये जमा करने होंगे.
- इस तरह से ये योजना अच्छी प्रॉफिट वाली योजना है.
Rajasthan Police Answer Key 2022: राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा कीऑफिसियल आसंर की जारी, यहां देखें सभी शिफ्ट की आंसर की
Atal Pension Yojana 2022 Chart
Atal Pension Yojana Calculator : क्या आप भी व्यक्ति APY Scheme का लाभ लेना चाहते है। इसके लिए आपको किसी बैंक या बीमा कंपनी में registration करवाना होगा। लेकिन उससे पहले आपको यह नहीं पता कि मासिक बीमा प्रीमियम कितना आएगा। हमने यहां पर apy contribution chart दिया है। इसमें 18 से 40 वर्ष के सभी ऐसे लोग जो पेंशन स्कीम को करवाना चाहते है। ऐसे लोग अपनी उम्र देखकर आसानी से जान सकते है कि उनका मासिक प्रीमियम कितना होगा। कृपया यहां पर दिए गए Atal Pension Yojana 2022 Chart को देंखे और समझे –
पेंशन योजना में शामिल होने की उम्र | योगदान के वर्ष | मासिक पेंशन राशि 1000/- | मासिक पेंशन राशि 2000/- | मासिक पेंशन राशि 3000/- | मासिक पेंशन राशि 4000/- | मासिक पेंशन राशि 5000/- |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 184 | 230 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
कुल जमा राशि | 1,70,000/- | 3,40,000/- | 5,10,000/- | 6,80,000/- | 8,50,000/- |
एपीवाई खाता खोलने के लिए प्रक्रिया
Rajasthan Police Answer Key 2022: राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा कीऑफिसियल आसंर की जारी, यहां देखें सभी शिफ्ट की आंसर की
- बैंक शाखा/पोस्ट ऑफिस जहां व्यक्ति का बचत बैंक है को संपर्क करें या यदि खाता नही है तो नया बचत खाता खोलें
- बैंक/डाकघर बचत बैंक खाता संख्या उपलब्ध करायें और बैंक कर्मचारियों की मदद से एपीवाई पंजीकरण फार्म भरें
- आधार/मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं । यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन योगदान के बारे में संचार की सुविधा हेतु प्रदान की जा सकती है।
- मासिक/तिमाही/छमाही योगदान के हस्तांतरण के लिए बचत बैंक खाता/डाकघर बचत बैंक खाते में आवश्यक राशि रखना सुनिश्चित करें.
यह भी देंखे >>>
>> Rajasthan Samajik Suraksha Pension Yojana | >> Mahatma Gandhi Nrega Yojana Rajasthan 2022 List |
>> Old Pension Scheme | >> Pradhan Mantri Awas Yojana 2022 List |
Atal Pension Yojana Online Registration
Atal Pension Yojana Online Registration: जो भी लोग सरकार की इस अटल पेंशन योजना 2022 में कुछ कंट्रीब्यूशन करके मासिक पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए ऑनलाइन आवेदन करने और अटल पेंशन योजना फॉर्म ऑनलाइन भरने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
Atal Pension Yojana Form Kaise Bhare
Atal Pension Yojana Form Kaise Bhare: अटल पेंशन योजना आवेदन फॉर्म में निम्नलिखित प्रमुख भाग शामिल हैं जिन्हें आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सही ढंग से भरना होगा:
- भाग 1- बैंक जानकारी जैसे बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम और बैंक शाखा की जानकारी
- भाग 2- व्यक्तिगत जानकारी जैसे आवेदक का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, वैवाहिक स्थिति, पति या पत्नी का नाम, नामांकित व्यक्ति का नाम, ग्राहक के साथ नामित व्यक्ति का संबंध, ग्राहक की आयु और मोबाइल नंबर। आधार कार्ड पति / पत्नी और नॉमिनी की जानकारी
- भाग 3- पेंशन जानकारी प्रदान की जाएगी जैसे चयनित पेंशन राशि – 1000 रु. / 2000 रु. / 3000 रु. / 4000 रु. / 5000 रु.
- बैंक मासिक योगदान राशि कैलकुलेट करेगा और बैंक द्वारा मासिक योगदान राशि भरी जाएगी
- नॉमिनी व्यक्ति के नाबालिग होने पर अतिरिक्त जानकारी आवश्यक हैं -, जन्म तिथि, अभिभावक का नाम और महत्वपूर्ण जानकारी का उत्तर जैसे ‘क्या नाबालिग अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभार्थी है? ’और क्या नाबालिग एक टैक्स पेयर है?’
यदि APY आवेदक के पास बैंक अकाउंट नहीं है, जिसके माध्यम से वे आवेदन कर रहे हैं, तो उन्हें बैंक के साथ एक बैंक अकाउंट खोलना होगा। एक बार जब बैंक अकाउंट खुल जाता है, तो शेष प्रक्रिया मौजूदा बैंक अकाउंट धारकों के समान होते हैं।
एक बार फॉर्म पूरी तरह से भरे जाने के बाद, आवेदन फॉर्म ग्राहक द्वारा हस्ताक्षरित किया जाना चाहिए और बैंक को प्रस्तुत किया जाना चाहिए। APY फॉर्म में एक रसीद सेक्शन भी होता है जिसमें लिखा होता है – “रसीद रजिस्ट्रेशन – अटल पेंशन योजना (APY) के लिए सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन”। आवेदन प्रोसेस होने के बाद बैंक अधिकारी द्वारा इसे भर दिया जाएगा और उस पर हस्ताक्षर / मुहर लगा दी जाएगी।
Atal Pension Yojana की प्रीमियम राशि
APY की प्रीमियम राशि व्यक्ति की उम्र पर निर्भर करता है क़ि उसकी उम्र कितनी है यदि उम्र कम है तो प्रीमियम राशि काम और यदि उम्र ज्यादा है तो प्रीमियम भी ज्यादा हो जाता है। ऐसा इसीलिए होता है क्यूंकि प्रत्येक व्यक्ति का प्रीमियम 60 वर्ष की उम्र तक कटता है। यदि प्रवेश की उम्र 18 साल है तो उसका प्रीमियम 42 तक कटेगा, और वहीं यदि आपके प्रवेश की उम्र 40 वर्ष है मात्र 20 वर्ष तक ही प्रीमियम कटेगा। यही कारण है की इसका प्रीमियम उम्र के हिसाब से कम – ज्यादा होता है।
Atal Pension Yojana Claim 2022-23
Rajasthan Police Answer Key 2022: राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा कीऑफिसियल आसंर की जारी, यहां देखें सभी शिफ्ट की आंसर की
मृत्यु होने पर निकासी (60 वर्ष से पहले) – before meturity मृत्यु होने की दशा में नामित व्यक्ति द्वारा जिस बैंक से रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। उस बैंक शाखा में विधिवत भरा हुआ APY क्लोज़र फॉर्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बैंक में जमा करना होगा। इसके अलावा बैंक द्वारा अन्य आवश्यक औपचारिकता पूरी कारवाही जाएगी। दावा (क्लेम) फॉर्म आप यहां से डाउनलोड कर सकते है।
मृत्यु होने पर निकासी (60 के बाद) – यदि अभिकर्ता की मृत्यु 60 वर्ष के बाद होती है। तो पेंशन संबधित व्यक्ति के पति /पत्नी को दी जाएगी। लेकिन यदि पति /पत्नी की भी मृत्यु हो जाती है, तो घोषित नामित व्यक्ति को आवश्यक औपचारिकता के बाद इसका भुगतान कर दिया जायेगा।
अटल पेंशन योजना समय से पहले कैसे बंद करें
APY समय से पहले कैसे बंद करें: अटल पेंशन को मेच्योरिटी से पहले भी बंद करने का प्रावधान किया गया है। यदि आपने अटल पेंशन में सब्सक्रिप्शन लिया है, तो आपके खाते से मासिक (Monthly) प्रीमियम काटा जाता है। लेकिन आप नहीं चाहते है कि यह प्रीमियम कटे। ऐसे में आप स्वेच्छा से APY सब्सक्रिप्शन को बंद करवा सकते है। इसके लिए आप अपने बैंक या बीमा कम्पनी जाएं, जहां से आपने इसे ओपन किया है। वहाँ apy closure form भरकर जमा कर दें। 10 – 15 दिनों में आपका जमा किया हुआ पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ जायेगा।
Atal Pension Yojana 2022 Important Links
Atal Pension Yojana 2022 in Hindi PDF Download | Click |
Atal Pension Yojana Form PDF Download | Click |
Atal Pension Yojana 2022 Apply Online | Click |
Atal Pension Yojana Official Website | Click |
Atal Pension Yojana 2022-23 FAQ’s
Q.2: अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं?
Ans: एक व्यक्ति के रूप में, आप 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर ₹1000|₹2000|₹3000|₹4000|₹5000 की गारंटीड पेंशन राशि के हकदार होंगे । अभिदाता की मृत्यु होने पर पेंशन की राशि उसके पति या नॉमिनी को दी जाएगी.
Q.3: अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है?
Ans: आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पेंशन पाने के लिए न्यूनतम 20 साल का निवेश अनिवार्य है। केवल वे व्यक्ति जो आयकर स्लैब से बाहर हैं, वे अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Q.4: अटल पेंशन योजना ऑनलाइन कैसे करें
Ans: केंद्र सरकार द्वारा Atal Pension Yojana (APY) के लिए Online Registration Form सरकार के द्वारा enps.nsdl.com पर आमंत्रित किए जा रहे हैं अब कोई व्यक्ति आसानी से अटल पेंशन योजना 2022 में ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है,
Q.5: अटल पेंशन योजना का फॉर्म कैसे भरा जाता है?
Ans: व्यक्ति अटल पेंशन योजना पंजीकरण के लिए बैंक के शाखा कार्यालय में जा सकते हैं और खाता खोल सकते हैं, APY आवेदन पत्र को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (Website) या PFRDA की वेबसाइट से ऑनलाइन (Online) प्राप्त किया जा सकता है ! ग्राहक वेबसाइट से अटल पेंशन योजना (APY) आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
Q.6: 60 साल की उम्र के बाद मुझे एपीवाई में कितने साल पेंशन मिलेगी?
Ans: अटल पेंशन योजना में शामिल होने की पात्र आयु 18 वर्ष और 40 वर्ष तक है। आपको 60 साल की उम्र से पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। योगदान की न्यूनतम अवधि 20 साल होगी। आप किसी लाभार्थी की मृत्यु या लाइलाज बीमारी जैसी असाधारण परिस्थितियों में ही योजना से बाहर निकल सकते हैं।
Q.7: अटल पेंशन योजना में कितने रुपए दिए जाते हैं?
Ans: अटल पेंशन योजना मोदी सरकार की एक लोकप्रिय स्कीम है, जिसमें नागरिकों को 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की राशि हर महीने दी जाती है. अगर पति-पत्नी दोनों इस स्कीम में आवेदन करते हैं तो उनको 10,000 रुपये का फायदा मिलेगा
Q.8: अटल पेंशन योजना में कितने साल तक निवेश करना पड़ता है?
Ans: इस योजना के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा.
Q.9: क्या नॉमिनी मृत्यु के बाद बैंक से पैसे निकाल सकता है?
Ans: किसी भी खाताधारक की मृत्यु के बाद उसके अकाउंट में जमा राशि पर अधिकार नॉमिनी को होता है. वह बैंक में आकर सारे पैसे निकाल कर अकाउंट बंद कर सकता है. नॉमिनी होने पर खाताधारक की मृत्यु होने पर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है
Q.10: अटल पेंशन योजना की वेबसाइट क्या है?
Ans: सभी उम्मीदवार NSDL की आधिकारिक वेबसाइट npscra.nsdl.co.in पर जा कर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं.