दिवाली से पहले मिलेंगे 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्ट फोन, 3 साल के लिए फ्री सिम-इंटरनेट; जानें गहलोत सरकार का ‘प्लान’

 

 

राजस्थान की गहलोत सरकार दिवाली से पहले 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्ट फोन प्रदान कर देगी।अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। एक साल में मोबाइल बांटे जाएंगे। 3 साल के लिए फ्री सिम-इंटरनेट मिलेगा।

राजस्थान की गहलोत सरकार दिवाली से पहले 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्ट फोन प्रदान कर देगी। सरकारी अधिकारियों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। एक साल में ये मोबाइल बांटे जाएंगे। गहलोत सरकार ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। चिंरजीवी परिवारों की मुखिया महिलाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। खास बात यह है कि गहलोत सरकार 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट फोन देगी। 3 साल के लिए इंटरनेट का पैसा भी सरकार देगी।

राज्य सरकार पहले सिर्फ इंटरनेट का पैक का पैसा देना चाहती थी। करार के बाद हैंडसेट के लिए कंपनी से दिलवाए जाने थे। लेकिन बात नहीं बनी। हैंडसेट का पैसा भी सरकार ही देगी। गहलोत सरकार मोबाइल के जरिए 1.33 करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी। इनका सारा डेटा एकत्रित होगा। मोबाइल के जरिए सरकार अपनी सभी योजनाओं की जानकारी देगी। खास बात यह है कि महिलाएं अपनी शिकायतें भी दर्ज करवा सकेंगी।

सीएम गहलोत ने की थी बजट में घोषणा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल 2022 के राज्य बजट में प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन देने का ऐलान किया था। जिसके बाद सरकार ने बताया था कि सरकारी मोबाइल फोन परिवार की मुखिया महिला को दिया जाएगा जिसका नाम जनाधार कार्ड में दर्ज है। वहीं मोबाइल के साथ तीन साल तक इंटरनेट भी फ्री दिया जाएगा। जिन महिलाओं को मोबाइल दिए जाने हैं उनका पूरा रिकॉर्ड सरकार के पास है। उसी रिकॉर्ड के हिसाब से उन्हें सिम अलॉट कर दिए जाएंगे।

जिला एवं ब्लाक स्तर पर होगा वितरण

अधिकारियों के अनुसार स्मार्टफोन का डिस्ट्रीब्यूशन जिला और ब्लॉक लेवल पर होगा। जिन महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे। इन्हें ई-केवाईसी करवाना होगा। आईटी विभाग इसके लिए समय और जगह तय करेगा। राज्य सरकार की योजना की विपक्षी पार्टी भाजपा ने आलोचना की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि गहलोत सरकार मोबाइल के जरिए अपनी योजनाओं का प्रचार करेगी।

आपको मोबाइल मिलेगा या नहीं तुरंत यहां से चेक करें-   Click Here

अपना नाम मोबाइल लिस्ट में देखने के लिए क्लिक करें-  Click Here

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 में आपका नाम है या नहीं कैसे चेक करें–Click Here

 

 

 

 

Rajasthan Free Laptop Yojana 2022 List फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लास्ट डेट देंखे

Raj Kaushal Yojana 2022 राज कौशल योजना के तहत राजस्थान सरकार दे रही है युवाओं को घर बैठे नौकरी पाने का मौका, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Jodhpur Anganwadi Bharti 2022 आंगनबाड़ी भर्ती 2022 का विज्ञापन जारी, यहाँ से करें आवेदन

Air Force Agniveer Ki Tayari Kaise Kare: वायु सेना अग्निवीर की तैयारी कैसे करे

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top