खबर जोधपुर से

तांत्रिक की शिकार हुई महिला:घर की परेशानी के चलते तांत्रिक के संपर्क में आई महिला, भस्मी खिलाकर किया दुष्कर्म, नाबालिग बेटी से की अश्लीलता

तांत्रिक की शिकार हुई महिला:घर की परेशानी के चलते तांत्रिक के संपर्क में आई महिला, भस्मी खिलाकर किया दुष्कर्म, नाबालिग बेटी से की अश्लीलता

जोधपुर में एक महिला को घर की परेशानी लेकर तांत्रिक के पास जाना भारी पड़ गया। महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ तांत्रिक के पास पहुंची तो उस तांत्रिक ने फायदा उठाया।

उसने दुष्कर्म करने के साथ उसके अश्लील फोटो भी खींचे। दो माह से वह महिला और उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। 24 मार्च को उसके घर तांत्रिक व उसका साथी पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया व बेटी के साथ अश्लील हरकत की।

इस घटना के बारे में महिला ने संबंधित पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसकी जांच एसीपी निशांत भारद्वाज कर रहे है।

महिला ने रिपोर्ट में लिखवाया कि वह तांत्रिक के पास घर की समस्या को लेकर गई थी। किसी ने बताया पर वह फलौदी पहुंची । तब उसके साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक तस्वीरें ली और ब्लेकमेल कर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

24 मार्च को तांत्रिक व उसका साथी उसके घर पहुंचा और उसने कहा कि वह सभी समस्या दूर कर देगा। और उसे उसे भस्मी खिलाई गई। भस्मी खाने के बाद 4 घंटे बाद उसे होश आया तो उसके बदन पर कपड़े नहीं थे।

और तांत्रिक व उसका साथी भी अर्धनग्न अवस्था में था। महिला ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी के प्राइवेट पार्ट को छूना और उससे छेड़छाड़ करते थे|

 पुलिस ने पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Comment